Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

वर्ष 2009 में व्यस्त रहेंगी ऐश्वर्या राय (Aishwrya

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) के लिए वर्ष 2009 व्यस्तताओं से भरा रहेगा। उनके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव हैं।

मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में जहां ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) अपने पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) के साथ नजर आएंगी वहीं संजय लीला भंसाली की एक आगामी फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) ह्रितिक रोशन के साथ दिखेंगी।

माना जा रहा है कि फिल्म निर्माता विपुल शाह की एक फिल्म में भी ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) अभिनय करेंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ की भी एक फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन अभिनय देव करेंगे। अभिनय फिलहाल ‘देल्ही बेली’ (Film Delhi Belly) फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। वैसे दर्शकों की नजर ऐश्वर्या राय (Aishwrya Rai) और अभिषेक (Abhishek Bacchan) की फिल्म ‘रावण’ पर ही टिकी हुई है।


Bollywood Article Is Taken From Josh18.com.
अस्वीकरण