फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान यह रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि ‘राजनीति’ फिल्म (Rajniti Film) में महिला नेता ‘इंदू प्रताप’ का किरदार निभा रही कैटरीना को हाल में यहां शूटिंग के दौरान लोगों ने भाषण देते हुए सुना। झा के मुताबिक शूटिंग समाप्त होते ही लोगों ने कहा कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भोपाल से टिकट दे दिया जाएं तो उनका जीतना तय हैं।
इस मौके पर मौजूद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने स्वीकार किया कि राजनीति में उनकी कोई रूचि नहीं है और न ही वो इसको बेहतर तरीके से समझती हैं। लेकिन प्रकाश झा जैसे निर्देशक ने उन्हें ‘राजनीति’ (Rajniti Film) करने की पेशकश की, वह उसको ठुकरा नहीं सकी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही ‘राजनीति’ (Rajniti Film) रोचक विषय है।
झा ने बताया कि ‘राजनीति’ के लिए उन्हें ईमानदार और भोली-भाली दिखने वाली अभिनेत्री की तलाश थी और यह आवश्यकता कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पूरी कर सकती थी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फिल्म की कहानी का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के जीवन से कोई सरोकार नहीं है।
झा ने बताया कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश भारत में इस व्यवस्था के हर तरह के अनुभवों का उन्होंने अध्ययन किया है। अपने अनुभवों को फिल्म पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने काफी पहले योजना बनायी थी और उसकी पूरी तैयारी करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गयी।
झा के मुताबिक इस फिल्म (Rajniti Film) की अधिकांश शूटिंग भोपाल में ही की जाएगी और यह काम इस वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। इसके बाद फिल्म प्रदर्शित होगी।
फिल्म से जुडे सूत्रों के अनुसार लगभग 70 करोड़ रुपए के बजट वाली यह फिल्म झा के जीवन की महत्वाकांक्षी फिल्म है।
इस फिल्म में (Rajniti Film) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) , नसीरउद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), नाना पाटेकर (Nana Patekar), मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpai), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) जैसी हस्तियां विभिन्न किरदार निभा रहे हैं।
Bollywood Article Is Taken From Josh18.com.
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ