पुलिस की मानें तो रविवार की शाम जब अदनान सामी (Adnan Sami) की मां ने राजीव को चाय बनाने के लिए कहा तो उसने चाय नहीं बनाई। उसके बाद इस बात को लेकर अदनान और उसके नौकर में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई की अदनान सामी (Adnan Sami) ने नौकर को नौकरी से निकालने की बात कर डाली।
राजीव चूंकि इनका पुराना नौकर है इसलिए अदनान सामी (Adnan Sami) की बीवी सबा ने उसे नौकरी से न हटाने की बात की लेकिन अदनान (Adnan Sami) को यह मंजूर नहीं था।
अदनान सामी (Adnan Sami) के मैनेजर ने भी राजीव को फोन पर भला बुरा कहा। बात इतनी बिगड़ गई कि अदनान (Adnan Sami) ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। अदनान सामी (Adnan Sami) ने राजीव के खिलाफ ओशिवरा पुलिस से शिकायत की। वहीं राजीव ने मैनेजर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। आखिरकार अदनान सामी (Adnan Sami) और उसके नौकर को पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
Bollywood Article Is Taken From Josh18.com.
लोड हो रहा है...