Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

13 बी (13 B Movie Preview)

13 बी (13 B Movie Preview)
13 बी नंबर है उस घर का जो 13 वीं मंजिल पर स्थित है। इस नए घर में मनोहर (आर माधवन) (R madhavan) अपने परिवार के साथ रहने के लिए आता है। पहले दिन घर की महिलाएँ टीवी शो ‘सब खैरियत’ देखती हैं और उन्हें यह कार्यक्रम बेहद पसंद आता है।

यह शो उन्हें अपने जैसा लगता है क्योंकि इस शो में दिखाया जाता है कि उनकी ही तरह एक परिवार नए घर में रहने के लिए जाता है। वे रोजाना शो देखते हैं और शो में उस परिवार के साथ जो घटनाएँ घटती हैं, वही सब कुछ मनोहर (R madhavan) के परिवार के साथ भी होता है। ये सब घटनाएँ शुभ रहती हैं, इसलिए सभी लोग बेहद खुश होते हैं।

मनोहर (R madhavan) का परिवार चिंता में तब पड़ जाता है, जब ‘सब खैरियत’ शो के परिवार के साथ बुरा होने लगता है। क्या मनोहर (R madhavan) के परिवार के साथ भी बुरा होगा?
ऐसा क्यों हो रहा है?
कौन है इसके पीछे?
क्या मनोहर (R madhavan) यह रहस्य सुलझा पाएगा?
जानने के लिए देखिए ’13 बी’ (13 B Movie Preview)।


Bollywood Article Is Taken From Webdunia.com.

प्रतिक्रियाएँ

Re: 13 बी (13 B Movie Preview)
The 13B site is amazing! I had good fun here, head to http://www.13b.in/
अस्वीकरण