Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

ऐश्वर्या राय बनना चा‍हती है माँ ! (Aishwarya Rai Bachan)

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) अपनी जिंदगी में रंग भरने की सोच रही हैं। अभि-ऐश की शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) ने अब एक चीज के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं।

इस बारे में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) का कहना है कि मां बनना भगवान की एक देन है, हम इसके बारे में सोच रहे हैं और ये एक अच्छा अनुभव होगा।

सूत्रों से पता चला है की ऐश और अभि ने ये फैसला किया है कि अब उनके घर में कोई ऐसा नन्हा मुन्ना आए जो उन्हें मम्मी पापा बोले, अमिताभ को दादा-दादा बोले और जिसकी किलकारियों से बच्चन परिवार का घर गूंजे।

कुछ दिनों पहले तक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बोल रहे थे कि वो अभी कोई बच्चा नहीं चाहते क्योंकि दोनो ही अपने-अपने फिल्मी जीवन में काफी व्‍यस्‍त हैं। पर लगता है जब से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) को फिल्मों और विज्ञापनों से हटाया जाने लगा है तभी से मैडम को एक बच्चे की जरूरत महसूस होने लगी है। जानकार भी यही कहते हैं कि ऐश्वर्य का जादू अब ढलने लगा है।

अब करें भी तो क्या जब से उनकी शादी हुई, तभी से निर्देशकों की ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) में दिलचस्पी कम हो गई है। लगता है अब ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachan) को भी ये बात समझ में आ गई है।


Bollywood Article Is Taken From Josh18.com.



Free Funny Videos


अस्वीकरण